क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? 8 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

By अंकित सिंह | Aug 05, 2025

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार, 8 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया और कहा कि इसे 8 अगस्त के लिए सूचीबद्ध दिखाया गया है। गोपाल शंकरनारायणन ने अनुरोध किया कि इस मामले को उस दिन की सूची से न हटाया जाए। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति गवई ने अनुरोध स्वीकार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में खुदाई के दौरान प्राचीन हिंदू मूर्तियां बरामद

कांग्रेस काला दिवस मनाएगी

कांग्रेस छह साल पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किए जाने के खिलाफ पांच अगस्त को ‘‘काला दिवस’’ के रूप में मनाएगी और राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर धरने पर बैठेगी। केंद्र ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। मंगलवार के विरोध प्रदर्शन के लिए कांग्रेस को ‘ऑल पार्टी यूनाइटिड मोर्चा’ के सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जिसका गठन राज्य का दर्जा बहाल कराने के उद्देश्य से किया गया था।

प्रमुख खबरें

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया

Punjab में Mission 117 पर BJP, Satish Poonia बोले - ड्रग्स से मुक्ति दिलाएंगे

Piyush Goyal का प्रस्ताव: भारत और जापान शुरू करें Shark Tank स्टार्टअप मॉडल

मार्वल फैंस के लिए बड़ा तोहफा! Avengers: Endgame Encore नए फुटेज के साथ फिर से थिएटर्स में होगी रिलीज