क्या भाजपा से गठबंधन करेंगे जीतन राम मांझी? दिल्ली दौरे को लेकर बेटे संतोष सुमन ने कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jun 19, 2023

बिहार में महागठबंधन से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और जीतन राम मांझी को लेकर हर रोज अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही है। बड़ा सवाल यही है कि आगामी चुनाव को देखते हुए जीतन राम मांझी किस ओर जाएंगे। बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को समझते हुए एक बात तो साफ है कि अगर महागठबंधन के साथ जीतन राम मांझी नहीं है तो वह एनडीए के साथ आ सकते हैं। हालांकि, जीतन राम मांझी और उनकी पार्टी की ओर से इसको लेकर साफ नहीं कहा जा रहा है लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में हम इसको लेकर बड़ा फैसला लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Jeetan Ram Manjhi महागठबंधन सहयोगियों की ‘जासूसी’ कर रहे थे : नीतीश कुमार

जीतन राम मांझी का नीतीश पर हमला

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर अपने पुत्र संतोष सुमन के राज्य मंत्रिमंडल से बाहर हो जाने का ठीकरा फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि मैं इस महीने की शुरुआत में नीतीश कुमार से मिला था। मेरे साथ मेरी पार्टी के विधायक थे जो अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के बारे में कुछ चिंताओं को साझा करना चाहते थे। बैठक 45 मिनट तक चली और उस दौरान हमारी पार्टी का जदयू में विलय पर मुख्यमंत्री जोर देते रहे। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा था कि हम 18 जून को अपनी पार्टी की कार्यकारिणी बैठक के बाद भविष्य की कार्रवाई तय करेंगे। हालांकि, फिलहाल यह बैठक टाल दी गई है। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी