उसे मार डालेंगे, काले ताबूत में...ईरान ने चौराहे पर क्या टांग दिया?

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच जंग अब सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं रही। तेहरान की सड़कों पर भी अब एक ऐसा संदेश दिखाई दे रहा है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। ईरान की राजधानी में एक विशाल बिलबोर्ड लगाया गया है जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को काले ताबूत में दिखाया गया। बिलबोर्ड पर साफ लिखा है वी विल किल ट्रंप यानी हम ट्रंप को मारेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच तेहरान के मशहूर एंगेलाब चौक पर लगाया गया यह बिलबोर्ड अब चर्चा का विषय बन गया है। ईरान की अर्ध सरकारी मीडिया के मुताबिक बिलबोर्ड में डोनाल्ड ट्रंप को एक काले ताबूत में लेटा हुआ दिखाया गया है। उनकी आंखें और मुंह बंद है। हाथ सीने पर रखे हुए हैं और ऊपर अंग्रेजी और फारसी भाषा में लिखा है। वी विल किल ट्रंप। यानी हम ट्रंप को मारेंगे। बिलबोर्ड के नीचे एक और लाइन लिखी हुई है मीनाब की याद में। रिपोर्ट के मुताबिक यह संदेश उस कथित हमले की ओर इशारा करता है जिसमें अमेरिकी और इजराइली बमबारी के दौरान मीनाब स्कूल प्रभावित हुआ था। इसी घटना को आधार बनाकर यह बुलबोर्ड बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: US CENTCOM का Iran पर बड़ा हमला, छठी रात भी जारी रही Precision Strikes, ट्रंप बोले- बड़ी जीत करीब

डोनाल्ड ट्रंप ने अभी कहा था अगर ऐसा कुछ हुआ तो हजारों मिसाइलें ईरान की ओर दागी जाएंगी और ईरान को तबाह कर दिया जाएगा। तहरान का यह बिलबोर्ड सिर्फ एक पोस्टर नहीं बल्कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती दुश्मनी का एक प्रतीक बन गया है। एक तरफ युद्ध के मैदान में मिसाइलें चल रही हैं तो दूसरी तरफ मनोवैज्ञानिक और प्रतीकात्मक संदेशों की जंग भी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि यह टकराव आगे किस दिशा में बढ़ता है और क्या दोनों देशों के बीच तनाव और गहराता है। व आपको बता दें कि 28 फरवरी को खामन की मौत के बाद ईरान ने युद्ध की वजह से उनका अंतिम संस्कार नहीं किया था। जुलाई के पहले हफ्ते में जब यह हुआ तो वहां मौजूद भीड़ ने ट्रंप को मारने के नारे लगाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से ऐसा कोई प्रयास किया जाता है तो इसके लिए वह पहले से तैयार हैं। बकाल ट्रंप उन्होंने पहले ही अपने नेतृत्व को आदेश दे दिया है कि अगर ईरानी हमले में उनकी मौत होती है तो क्या किया जाए? डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो हजारों मिसाइलें ईरान की तरफ लगी हुई हैं।

प्रमुख खबरें

वैश्विक संकट के बीच 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नेपाल में बाढ़ के बाद मानसिक आघात से निपटने को 50 विशेषज्ञ तैनात

Airfare Increase India | जेट फ्यूल में 6.28 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी! क्या अब महंगी होगी हवाई यात्रा? जानें नए रेट्स

Lionel Messi ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा, अर्जेंटीना के लिए बनाए 125 गोल