कोरोना वायरस पर बोले केजरीवाल, जरूरी हुआ तो दिल्ली को लॉकडाउन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी तरह के पहले डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोविड-19 के कारण पाबंदियों से गरीबों को भयानक वित्तीय परेशानी हो रही है। उन्होंने घोषणा की कि इन लोगों को अगले महीने से उचित मूल्य की दुकानों से 50 प्रतिशत अतिरिक्त राशन मिलेगा और इस महीने के लिए बुजुर्गों, विधवाओं, दिव्यांगों की पेंशन दोगुनी की गई है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक सभाओं में लोगों की संख्या घटा दी है और अब पांच से अधिक लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल का ऐलान: 72 लाख लोगों को मुफ्त में राशन, विधवा और बुजुर्गों की पेंशन डबल

उन्होंने कहा कि फिलहाल बंद जैसी स्थिति नहीं है लेकिन कोरोना वायरस के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर इसे करना होगा। उन्होंने कहा कि रविवार को ‘ जनता कर्फ्यू ’ के दौरान दिल्ली की सड़कों पर 50 प्रतिशत बसें नहीं चलेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘सात अप्रैल तक 8.5 लाभार्थियों को 4000-5000 पेंशन दी जायेगी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में 72 लाख लोगों को उचित मूल्य की दुकानों से राशन मिलेगा। राशन को 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। इसे मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम कोरोना वायरस के मद्देनजर दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों के बारे में बहुत चिंतित हैं। हम नहीं चाहते कि कोई खाली पेट सोए।’’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के रैन बसेरों में बेघरों को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रमुख खबरें

US Defense Secretary Pete Hegseth के खिलाफ अपनी ही पार्टी के सांसद ने पेश किया महाभियोग प्रस्ताव

Sonia Gandhi का संस्मरण Belonging हुआ रिलीज, HarperCollins की किताब देशभर में उपलब्ध

DK Shivakumar ने Siddaramaiah से मतभेद की बात नकारी, कहा- हमारे बीच कोई विवाद नहीं

CRPF जवानों के बलिदान का सम्मान करें Rahul Gandhi, बाबूलाल मरांडी ने दी नसीहत