Ambala Cantt Assembly: अंबाजा कैंट पर फिर खिलेगा कमल या कोई और मारेगा बाजी, आसान नहीं है BJP की राह

By अनन्या मिश्रा | Oct 02, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं राज्य की जनता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र हरियाणा के 90 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य सीट है, जो एससी, एसटी के लिए आरक्षित नहीं है। बता दें कि अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र चंडीगढ़ के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में स्थित है। अंबाला कैंट सीट पर 05 अक्तूबर 2024 को मतदान होने हैं।

अंबाला कैंट सीट का इतिहास

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान अंबाला कैंट क्षेत्र में 1,96,870 वोटर थे। जिनमें से 1,94,777 पुरुष वोटर और 92,090 महिला वोटर थे। वहीं इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल विज को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वह इस सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि इस बार विधायक बनने की उनकी राह पहले जैसी आसान नहीं होने वाली है। कांग्रेस ने पूर्व पार्षद परविंदर सिंह परी पर दांव लगाया है। आप पार्टी ने राज कौर गिल को टिकट देकर आधे वोटरों को साधने का प्रयास किया है। वहीं पूर्व कांग्रेस नेता चित्रा सरवारा इस बार के चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में ताल ठोंक रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sirsa Assembly Elections: सिरसा में गोपाल कांडा-गोकुल सेतिया के बीच कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

अंबाला कैंट

बता दें कि हरियाणा के अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर 5 अक्तूबर 2024 को वोटिंग होनी है। पहले इस सीट पर 01 अक्तूबर को मतदान होना था। लेकिन कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के अनुरोध के बाद ईसीआई ने मतदान की तारीख में बदलाव कर दिया था। वहीं हरियाणा की सभी 89 विधानसभा सीटों के चुनावी परिणाम 08 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

अंबाला कैंट सीट से उम्मीदवार 

अनिल विज- भाजपा

परविंदर पाल परी- कांग्रेस

ओंकार सिंह- इनेलो और बसपा गठबंधन

राज कौर गिल- आम आदमी पार्टी

अवतार सिंह- जेजेपी और आजाद समाज पार्टी कांशीराम गठबंधन

पिछले चुनाव के विजेता

साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अनिज विज ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने चित्रा सरवारा को शिकस्त दी थी। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार वेणु सिंगला 8,534 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर और BSP के राजेश कुमार1,938 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Hormuz संकट से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछला Brent Crude, भाव 92.67 डॉलर पहुंचा

कर्नाटक में Bike Taxi चलाने का रास्ता साफ, Supreme Court ने खारिज की सरकार की याचिका

Shivraj Singh Chouhan ने देश की पहली स्वदेशी Bird Flu Vaccine जारी की

Bhojpur Police ने 45 लोगों पर FIR के बाद कलाकारों से की भोजपुरी गीतों में हिंसा न दिखाने की अपील