विकसित देशों की तर्ज पर आगामी पांच साल में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करेगी केजरीवाल सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि ‘आप’ सरकार दिल्ली में जलापूर्ति व्यवस्था को विकसित देशों की तरह अच्छा बनाएगी और बेहतर जल प्रबंधन के लिए एक सलाहकार नियुक्त करेगी ताकि शहर में पानी की एक बूंद भी बर्बाद नहीं हो। केजरीवाल ने कहा कि सरकार आगामी पांच साल में चौबीसों घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित करेगी। उन्होंने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में जलापूर्ति का निजीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एक डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जलापूर्ति का निजीकरण नहीं किया जा सकता। ऐसा कभी नहीं हो सकता। मैं आपको इसका भरोसा दिलाता हूं।’’ 

केजरीवाल ने कहा कि पानी की हर बूंद के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए और कोई बर्बादी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक सलाहकार नियुक्त कर रहे हैं, जो हमें बताएगा कि हमें जलापूर्ति प्रबंधन में सुधार कैसे करना है। वह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि पानी की एक बूंद भी बर्बाद नहीं हो। हमने चौबीसों घंटे जलापूर्ति मुहैया कराने की दिशा में चलना शुरू कर दिया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने विशेषज्ञ समिति से पूछा, कैसे कोरोना की स्थिति से निपटा जाए 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘सलाहकार हमें एससीएडीए प्रणाली समेत अत्याधुनिक तकनीक के बारे में बताएगा, जिनकी मदद से केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से जलापूर्ति का प्रबंधन किया जा सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी सरकार दिल्ली में जलापूर्ति बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिल्ली में जलापूर्ति बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम इसके लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उन अन्य राज्यों से बातचीत कर रहे हैं, जिनके पास अधिक जल है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज