क्या Manish Sisodia के पदयात्रा से AAP को मिलेगी संजीवनी, 70 विधानसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर

By अंकित सिंह | Aug 17, 2024

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ग्रेटर कैलाश की सड़कों पर उतरकर अपनी पदयात्रा की शुरुआत की और दिल्ली के लोगों से बातचीत की। सिसोदिया ने जीके निर्वाचन क्षेत्र में लोगों का अभिवादन किया और उनके मुद्दों पर चर्चा की। फिलहाल आप 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि उन्हें "लोगों के बीच दोबारा आकर बहुत खुशी हो रही है।" आप नेता हाल ही में तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं, जहां उन्हें शराब आबकारी नीति मामले में 17 महीने तक रखा गया था।

सिसोदिया ने अपने मार्च के दौरान कई बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा, "इन छोटे बच्चों को देखिए, ये दिल्ली का भविष्य हैं। मुझे इनके लिए काम करना है। अरविंद केजरीवाल की पूरी राजनीति इनके लिए एक बेहतर देश बनाने पर आधारित है।" ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज और कई आप नेता एवं स्वयंसेवक मार्च के दौरान दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री के साथ थे। वहीं ने आज सुबह कालका जी मंदिर में कालका देवी के दर्शन व पूजन कर समस्त देशवासियों के कल्याण और सुख-शांति की कामना की। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- अन्याय के खिलाफ युद्ध में INDIA आपके साथ

सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली की जनता का प्यार देख मुझे यक़ीन हो गया हैं कि अगर तानाशाह मुझे 17 महीनों की बजाय 17 साल भी क़ैद रखता तब भी जनता मुझे इसी तरह प्यार करती। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर का आभारी हूँ जो मुझे दिल्ली की जनता के रूप में इतना ख़ूबसूरत परिवार दिया। इस प्यार का क़र्ज़ मैं इस जन्म में शायद ही चुका पाऊँ। एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि पदयात्रा के दौरान आज एक बहन ने मुझे राखी बांधी। यह मेरे लिए बहुत ही भावुक पल था। मैं 17 महीनों तक इन लोगों से दूर रहा लेकिन इनके प्यार में जरा भी कमी नहीं आयी। आपके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद बहन… आप जैसी बहनों का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त हैं।

प्रमुख खबरें

Wimbledon में Jannik Sinner की बादशाहत कायम, Zverev को हराकर फिर बने Champion

Strait of Hormuz पर बढ़ा तनाव, Iran ने US पर लगाया War Crime का आरोप, दी कड़ी चेतावनी

Boston के समंदर में लहराया तिरंगा, Grand Parade of Sails में INS सुदर्शनी ने दिखाई शान

Vietnam Boat Accident: 15 भारतीयों के शवों की दर्दनाक घर वापसी, Mumbai पहुंचे पार्थिव शरीर