क्या पॉलिटिक्स ज्वाइन करेंगे मनोज बाजपेयी? लालू प्रसाद से मुलाकात करने के पीछे की बताई एक्टर ने वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2023

पटना। बिहार से ताल्लुक रखने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बुधवार को कहा कि वह कभी राजनीति के क्षेत्र में नहीं जाएंगे। बॉलीवुड अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं राजनीति के क्षेत्र में बिल्कुल भी शामिल नहीं हो रहा हूं। जब मैं पिछली बार बिहार आया था और लालू प्रसाद जी और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिला था तो लोग अपनी सुविधा के अनुसार एक निष्कर्ष पर पहुंचने लगे थे, उन्होंने अनुमान लगाया कि मैं राजनीति में शामिल होऊंगा। यह 200 फीसदी तय है कि मैं राजनीति में नहीं आऊंगा... इसका सवाल ही नहीं उठता।’’

इसे भी पढ़ें: Saba Azad ने Hrithik Roshan के साथ शेयर की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

अभिनेता अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘‘सिर्फ एक बंदा काफी है’’ के प्रचार के सिलसिले में पटना में थे। उन्होंने इस फिल्म में वकील का किरदार निभाया है जो निडर होकर एक शक्तिशाली तांत्रिक का सामना करता है। अपनी नवीनतम फिल्म ‘‘सिर्फ एक बंदा काफी है’’ देखने का लोगों से अनुरोध करते हुए वाजपेयी ने कहा, ‘‘लोगों को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। यह फिल्म एक सामान्य व्यक्ति के सामने आने वाले संघर्षों और चुनौतियों को उजागर करती है, परिवर्तन लाने और न्याय पाने में एक व्यक्ति की शक्ति और प्रभाव को उजागर करती है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी