क्या अमेरिका में लागू होगा मार्शल लॉ? अमेरिकी चुनाव को लेकर ट्रंप चल रहे अब नया दाव

By निधि अविनाश | Dec 21, 2020

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 3 नवंबर को हुए चुनाव को धोखाधड़ी करार देते हुए दोबोरा राष्ट्रपति की कुर्सी में बने रहना चाहते है। इसके लिए न जाने वह कितने ही प्रयास कर रहे है। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि डोनल्ड ट्रंप अब मार्शल लॉ लगाना चाहते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर व्हाईट हाऊस के ओवल ऑफिस में काफी गरमा-गरमी भी हुई है। बैठक में शामिल ट्रंप ने मार्शल लॉ को लेकर चर्चा की है जिसके बाद से व्हाईट हाऊस स्टाफ भी काफी सतर्क हो गए है। 

अब देखना यहा होगा कि इस खबर में कितनी सच्चाई है क्योंकि हाल ही में ट्रंप के नेशनल सिक्यूरिटी एडवाइजर माइकल फ्लिन ने एक मीडिया चैनल को बताया था कि ट्रंप जल्द ही अमेरिका में मार्शल लॉ लागू कर सकते हैं। वहीं मीडिया चैनल सीएनएन ने दावा किया है कि ट्रंप की इस बैठक में मार्शल लॉ को लेकर चर्चा हुई थी। अब देखना यह होगा कि क्या ट्रंप सच में अमेरिका में मार्शल लॉ को लागू करेंगे या नहीं?

इसे भी पढ़ें: 60 अमेरिकी सांसदों ने बाइडेन से की H-1B वीजा धारकों को लेकर ये अपील

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने तीन नवंबर को हुए चुनाव के परिणाम को खारिज करने के अपने प्रयासों के तहत सुप्रीम कोर्ट में एक नयी याचिका दाखिल की है। ट्रंप की प्रचार टीम ने रविवार को इस बारे में बताया। इस याचिका में पेंसिलवेनिया के डाक मत पत्र से जुड़े फैसले को पलटने, मतदाताओं की इच्छा खारिज करने और पेंसिलवेनिया जनरल असेम्बली को खुद अपने निर्वाचकों का चुनाव करने का अधिकार देने का अनुरोध किया गया है। सुप्रीम कोर्ट मतदान प्रक्रिया में धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर पहले भी ट्रंप की कई याचिकाओं को खारिज कर चुका है।

प्रमुख खबरें

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

Meerut में Nitin Nabin की युवाओं को सलाह, नशे और शॉर्टकट से दूर रहकर देशहित को सर्वोपरि रखें

Finance Ministry ने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल टालने और बातचीत से हल निकालने को कहा

Iranian Airlines के Flight संचालन पर गहराएगा संकट, US प्रतिबंधों पर China से बातचीत जारी