डिटेंशन सेंटर भेजे जाएंगे मुसलमान? CAA पर शाह के तर्कों ने उड़ाई विपक्ष की धज्जियां

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 को कभी भी वापस नहीं लिया जाएगा और मुसलमानों को अभी भी नागरिकता के लिए आवेदन करने का अधिकार है। शाह ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि सीएए कानून कभी वापस नहीं लिया जाएगा। हमारे देश में भारतीय नागरिकता सुनिश्चित करना हमारा संप्रभु अधिकार है, हम इस पर कभी समझौता नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah On CAA: ममता-ओवैसी-केजरीवाल, CAA पर विरोधियों को चुन-चुन कर शाह का जवाब

केंद्र द्वारा कानून के नियमों को अधिसूचित करने के बाद भाजपा नेता ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। तब से विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार पर चुनावों से ठीक पहले नियमों को अधिसूचित करने के समय को लेकर निशाना साध रहा है, जब 2019 में सीएए पारित किया गया था। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि सीएए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर से जुड़ा है। विपक्ष की आलोचना का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि उनका इतिहास जो वादे करते हैं उन्हें पूरा नहीं करने का रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि उनका इतिहास है जो बोलते हैं वो करते नहीं हैं, मोदी जी का इतिहास है जो बीजेपी या पीएम मोदी ने कहा वो पत्थर की लकीर है। मोदी की हर गारंटी पूरी होती है।

प्रमुख खबरें

Aditya Roy Kapur की नई फिल्म में हुई हीरोइन की एंट्री, इस साउथ एक्ट्रेस संग बनेगी जोड़ी

Career Tips: क्या अमेरिका में पहले साल कर सकते हैं Part-Time Job? भारतीय छात्र समझें USCIS गाइडलाइन्स

Vanakkam Poorvottar: Delimitation से लेकर Cauvery तक... दक्षिण की बड़ी चिंताओं पर Amit Shah की बैठक में निकला समाधान का रास्ता!

Putrada Ekadashi 2026: क्या सिर्फ पुत्र प्राप्ति के लिए है यह व्रत? जानें बेटी की चाहत पर धार्मिक मान्यताएं और Puja Rituals