नीतीश कुमार बनेंगे डिप्टी PM? कहां से ये चर्चा अचानक होने लगी

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2026

बिहार की सियासत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर आ रही है, जिसने दिल्ली से लेकर पटना तक के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है! सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब देश का डिप्टी पीएम यानी उप-प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरजेडी के बाद अब खुद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के भीतर से भी सुर बुलंद होने लगे हैं। जेडीयू विधायक पंकज मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में सीधे तौर पर यह दावा ठोक दिया है कि नीतीश कुमार के पास देश का डिप्टी पीएम बनने की हर काबिलियत है और खुद बिहार की जनता भी यही चाहती है। जेडीयू का तर्क है कि जो नेता पिछले दो दशकों से बिहार की सत्ता संभाल रहा हो, जिसके पास केंद्र में मंत्री रहने का लंबा प्रशासनिक अनुभव हो, अब वक्त आ गया है कि देश उनके इस तजुर्बे का फायदा उठाए और उन्हें दिल्ली की राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दी जाए। 

इसे भी पढ़ें: Khamenei के Funeral में शामिल होगा भारत, मंत्री पबित्रा और Bihar के Governor जाएंगे Tehran

नीतीश कुमार को केंद्र में भेजने की वकालत पहले विरोधी खेमा (आरजेडी) कर रहा था, लेकिन अब जेडीयू विधायक के इस बयान ने साफ कर दिया है कि पार्टी के भीतर भी इस फॉर्मूले पर खिचड़ी पकनी शुरू हो चुकी है। जेडीयू अब नीतीश कुमार के '20 साल के सुशासन' और 'केंद्रीय अनुभव' को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाने की तैयारी में है। अगर नीतीश कुमार दिल्ली का रुख करते हैं, तो पटना की गद्दी पर कौन बैठेगा? इस एक मांग ने बिहार में भविष्य के गठबंधन और नेतृत्व परिवर्तन के कई बंद दरवाजों को खोल दिया है।

प्रमुख खबरें

US Sanctions में छूट से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और एक्सपोर्ट को बढ़ावा: FICCI और FIEO

Delhi Police के इतिहास में 18 अक्टूबर खास, 1861 में दर्ज हुई थी पहली FIR

सुनील जाखड़ ने Amit Shah को लिखा पत्र, पंजाब जेलों से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच NIA और ED से कराने की मांग

Devendra Fadnavis का विपक्ष पर हमला, बोले- 5000 रुपये की राहत का दर्द अमीर नेता नहीं समझेंगे