'राहुल के खिलाफ झूठ फैलाना नहीं करेंगे बर्दाश्त', कांग्रेस ने कहा- कानूनी कार्रवाई होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठ फैलाए जाने को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी बताया कि राहुल गांधी का एक वीडियो उदयपुर की घटना से जोड़कर प्रसारित किए जाने के संदर्भ में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और कुछ अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ छह राज्यों में शिकायत दर्ज कराई गई है तथा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।

खेड़ा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे महासचिव जयराम रमेश जी ने नड्डा जी को 24 घंटे का वक्त दिया था। कल रात तक कोई जवाब नहीं आया। हमने छह राज्यों-राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में राठौर और कुछ अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।’’ पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राठौर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आप बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। आप धर्मांधता की आग को भड़का रहे हैं और राहुल गांधी को आतंकवादियों से जोड़ने की जुर्रत भी करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

इसे भी पढ़ें: राहुल के छेड़छाड़ वाले वीडियो के प्रसारण मामले में कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी 

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में कल 28 मिनट का भाषण दिया, लेकिन देश का माहौल ठीक करने के लिए दो शब्द नहीं बोला।’’ सुप्रिया ने जोर दिया, ‘‘झूठ अब नहीं सहा जाएगा। अगर आपने हमारे शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ झूठ फैलाया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर