पंजशीर में नहीं है तालिबान का कब्जा, अब्दुल्ला सालेह बोले- अफगानिस्तान को तालिबानिस्तान नहीं बनने देंगे

By अनुराग गुप्ता | Aug 24, 2021

काबुल। अफगानिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह ने तालिबान के खिलाफ मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अफगानिस्तान को तालिबानिस्तान नहीं बनने देंगे। मुल्क में अफगानी भाई-बहनों का पहला हक है। दरअसल, 15 अगस्त को काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया और संयुक्त राष्ट्र अमीरात चले गए। जिसके बाद उपराष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह ने खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: जी 7 देशों की बैठक से पहले बोले बोरिस जॉनसन, तालिबान को उसके शब्दों से नहीं कर्मों से जांचा जाएगा 

सालेह ने बताया कि इस समय हर कोई अहमद मसूद के साथ खड़ा है वो अपने पिता की तरह ही तालिबान के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी यहां पर ही हूं और हम सभी एकजुट हैं। हमने तालिबान पर सबकुछ छोड़ दिया है। अगर वो जंग चाहते हैं तो जंग होगी और अगर बातचीत चाहेंगो तो शांति के साथ बातचीत करेंगे।

प्रमुख खबरें

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा

AI के आर्थिक और सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए साथ आएंगी OpenAI और Google DeepMind