Lok Sabha Election 2024 Results| कुछ दिन तक नहीं जा सकेंगे राष्ट्रपति भवन, इस कारण लिया गया फैसला

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए संबोधन भी दिया है। इसी बीच अब मंत्रिपरिषद के लिए शपथ ग्रहण की तैयारियां भी शुरू हो गई है। वहीं अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के कारण राष्ट्रपति भवन बुधवार से रविवार तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।

सर्किट-1 आगंतुकों को मुख्य भवन, प्रांगण, स्वागत कक्ष, नवचारा, बैंक्वेट हॉल, ऊपरी ‘लॉजिया’, लुटियन की भव्य सीढ़ियां, अतिथि विंग, अशोक हॉल, उत्तरी ड्राइंग रूम, लंबा ड्राइंग रूम, पुस्तकालय, दरबार हॉल और भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दौरे पर ले जाता है।

जीत पर बोले पीएम मोदी

नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को ‘विकसित भारत’ के प्रण की जीत करार दिया और कहा कि इस चुनाव में देशवासियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेतृत्व वाले गठबंधन पर ‘पूर्ण विश्वास’ जताया है। चुनाव नतीजे स्पष्ट होने के बाद भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ-सबका विकास के मंत्र की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।’’ 

प्रमुख खबरें

Israel Retaliatory Strike Iran | ईरान पर इजराइल का भीषण हवाई हमला, सऊदी अरब में बजे सायरन, यमन से भी दागी गई मिसाइल

Shilpa Shetty Birthday: Volleyball की थीं Champion, Baazigar ने ऐसे बदली किस्मत

न बड़े स्टार्स, न शानदार लोकेशन्स, Ram Gopal Varma पर चढ़ा हॉरर फिल्म Obsession का जुनून, बताया सिनेमा का गेम-चेंजर

Vaibhav Sooryavanshi और यकीन न कर पाने वाला वो यादगार समय, जब मुख्य चयनकर्ता Ajit Agarkar भी रह गए हैरान