क्या अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर ? राजभर ने कहा- उन्हें कहीं नहीं जाने दूंगा, चाहे अपने कोटे से सीट देनी पड़े

By अनुराग गुप्ता | Jan 17, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल एक-दूसरे के साथ साठगांठ करने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक बार फिर से समाजवादी पार्टी (सपा) और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बीच गठबंधन को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भीम आर्मी प्रमुख के साथ गठबंधन करेंगे चाहे अपने कोटे से सीटें देनी पड़ जाए। दरअसल, अखिलेश और चंद्रशेखर के बीच गठबंधन लगभग तय हो गया था लेकिन फिर भीम आर्मी चीफ ने सपा प्रमुख को दलित विरोधी बताकर गठबंधन से इनकार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: मौलाना तौकीर रजा ने कांग्रेस का किया समर्थन, बोले- अखिलेश यादव मुसलमानों के लिए बीजेपी से भी खराब 

उन्होंने कहा कि जहां तक चंद्रशेखर का सवाल है तो मैंने सीटें दी थीं और अगर वे भाई बनकर भी मदद करना चाहते हैं तो करें। अखिलेश यादव ने कहा कि चंद्रशेखर ने पहले दो सीटें स्वीकार कर ली थी लेकिन बाद में कहा कि हमारे संगठन में इस पर सहमति नहीं बन पा रही है, इसमें सपा का क्या दोष है। इसलिए मैं कह रहा हूं कि कहीं न कहीं लोग साजिश कर रहे हैं। हालांकि एक बार फिर से दोनों के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। अब देखना यह बाकी है कि क्या ओम प्रकाश राजभर दोनों नेताओं के बीच गठबंधन करा पाते हैं या नहीं।

प्रमुख खबरें

सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार और झारखंड के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर