पैसा खाने वाले विधायकों और मंत्रियों को छोड़ेंगे नहीं, उनसे जेल में पिसवाएंगे चक्की: शिरोदा में बोले केजरीवाल

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2022

शिरोदा। गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिरोदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1960 से लेकर आज तक जितनी भी सरकारें आई उन्होंने गोवा को लूटा है। गोवा की पहली भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाएंगे... अगर कोई विधायक, मंत्री पैसे खाएगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं, उससे जेल में चक्की पिसवाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने चोरी किया था कांग्रेस का जनादेश, इस बार हमें मिलेगा स्पष्ट बहुमत: राहुल गांधी 

भाजपा-कांग्रेस करती है स्कैम

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 5 साल में भाजपा ने कचरा, ऑक्सीजन, लेवर, वेंटिलेटर, पॉवर और जॉब स्कैम किया। उन्होंने स्कैम के अलावा कुछ और नहीं किया है। इससे पहले कांग्रेस वाले स्कैम करते थे और अब भाजपा वाले करते हैं। इसको बदलना है या नहीं ? दिल्ली में भी पहले ऐसे ही होता था। पहले दिल्ली में शीला दीक्षित जी की सरकार थी, उस वक्त पूरे देश में लोग जानते थे कि दिल्ली स्कैम की कैपिटल है। उस वक्त कॉमनवेल्थ स्कैम, सीएनजी स्कैम इत्यादि हुए।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद वहां की छवि बदल गई। दिल्ली में अच्छी-अच्छी सड़कें, स्कूल, हॉस्पिटल इत्यादि बन रही हैं। 24 घंटे बिजली आती है। अब गोवा को भी बदलना है और यहां पर भी एक ईमानदार सरकार लेकर आनी है।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल के गोवा की राजनीति में आने के बाद ईडी ने मुझे 10 बार बुलाया: अभिषेक बनर्जी

कहां गया 24,000 करोड़ ?

केजरीवाल ने कहा कि 27 साल कांग्रेस ने और 15-15 साल भाजपा और एमजीपी ने सरकार चलाई। ऐसे में गोवा की आज जो हालात है वो इस तमाम पार्टियों ने मिलकर की है। कहते हैं कि गोवा के ऊपर 24,000 करोड़ रुपए का कर्जा है, यह बहुत ज्यादा होता है। मैं पूछना चाहता हूं कि गोवा सरकार ने 24,000 करोड़ रुपए किस चीज में खर्च किया है। पिछले 25-30 साल में गोवा में कोई भी नया हॉस्टिपल, स्कूल, डिस्पेंसरी, सड़क कुछ भी नहीं बना। जब सरकार ने कुछ काम ही नहीं किया तो पैसा कहां गया ?

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत