18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगवाएंगे: गौतम गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगवाएंगे। उनका यह बयान दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक द्वारा उच्च न्यायालय को यह सूचित करने के कुछ घंटे के बाद आया है कि गंभीर की संस्था को अनाधिकृति तरीके से फेबीफ्लू दवा का भंडारण करने और उसे कोविड-19 मरीजों के बीच वितरित करने का दोषी पाया गया है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कमलनाथ के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा अपनी वाणी पर संयम रखें

उनकी यह घोषणा ऐसे समय में आई जब बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि गौतम गंभीर फाउंडेशन अनाधिकृत तरीक़े से फेबीफ्लूकी खरीद करनेऔर कोविड-19 मरीजों के बीच इसके वितरण का दोषी पाया गया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि भाजपा सांसद ने परोपकार का काम किया, लेकिन इससे दवा की कमी हुई और समाज को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार