Rahul Gandhi की संसद सदस्यता मामले पर PM मोदी करेंगे कुछ हस्तक्षेप? अमेरिकी सांसद की तरफ से आया बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जहां देश में माहौल गरमा रहा है, वहीं अब इसकी सुगबुगाहट भारत के बाहर भी देखने को मिल रही है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा है कि यह कार्रवाई अनुचित है। खन्ना ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना गांधीवादी विचारधारा के साथ बड़ा विश्वासघात है। राहुल गांधी के खिलाफ यह कार्रवाई उनके मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी की वजह से गई है। 2019 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने सवाल पूछा था कि 'सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे है?' इस मामले में राहुल के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई करते हुए सूरत की अदालत ने उन्हें दोषी पाया और दो साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही उनकी संसद की सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

मोदी से दखल की मांग

खन्ना ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने की मांग की है। एक अन्य ट्वीट में रो खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए कहा, 'आपके पास भारतीय लोकतंत्र के हित में इस फैसले को बदलने की ताकत है।  वहीं, अमेरिका में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने राहुल की अयोग्यता को भारत में लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन करार दिया। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा