क्या तेलंगाना से चुनावी मैदान में उतरेंगे Rahul Gandhi, CPI के खाते में जा सकती है वायनाड लोकसभा सीट

By अंकित सिंह | Feb 06, 2024

विपक्ष का इंडिया गठबंधन विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे के सौदे को अंतिम रूप देने के कगार पर है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के लिए केरल में वायनाड लोकसभा सीट छोड़नी पड़ सकती है। सीट-बंटवारे की व्यवस्था के अनुसार, सीपीआई को केरल की 20 सीटों में से चार सीटें आवंटित की गई हैं। हालांकि यह विस्तृत नहीं किया गया है कि ये चार सीटें कौन सी होंगी, लेकिन सीपीआई महासचिव डी राजा ने वायनाड के उनमें से एक होने की संभावना को खारिज नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई, जिसने देश को लूटा है..., जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप पर बोले PM Modi

राहुल का क्या होगा? 

अगर वायनाड लोकसभा सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में जाता है तो बड़ा सवाल यही है कि आखिर राहुल गांधी का क्या होगा? हाल में ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की और उनसे आगामी लोकसभा चुनाव राज्य से लड़ने का आग्रह किया। हालांकि, माना जा रहा है कि सोनिया गांधी अब लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। ऐसे में राहुल गांधी तेलंगाना का रुख कर सकते हैं। तेलंगाना में राहुल के लड़ने से कांग्रेस को फायदा हो सकता है जैसा कि 2019 में केरल में हुआ था। इसके अलावा अगर सोनिया गांधी रायबरेली से नहीं लड़ती तो राहुल वहां में भी मैदान में उतर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर