हरियाणा में रंग लाएगी राहुल गांधी की यात्रा? चुनाव को लेकर कांग्रेस ने खेला मास्टर स्ट्रोक, प्रियंका भी रहेंगी साथ

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

हरियाणा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार मे कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी अपनी पूरी ताकत लगाते दिखाई देंगे। हरियाणा में कांग्रेस को सफलता की उम्मीद है इसलिए वह थोड़ा भी रिस्क नहीं लेना चाहत। कांग्रेस हरियाणा चुनाव के लिए अपने चल रहे अभियान को एक और गति देने की कोशिश में है। इसी कड़ी में आज से राहुल गांधी पार्टी की यात्रा का नेतृत्व कर रहे है। राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधी की यात्रा के सटीक मार्ग के बारे में चुप्पी साधे हुए हैं। हालाँकि, पार्टी सूत्रों नेबताया कि यह यात्रा गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की निरंतरता होगी। इस यात्रा में उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: Ladwa Assembly Elections: CM सैनी से सामने मेवा सिंह पेश कर रहे चुनौती, दिलचस्प है लाडवा सीट पर मुकाबला

लोकसभा में विपक्ष के नेता के 3 अक्टूबर की शाम को प्रचार समाप्त होने तक राज्य में प्रचार करने की संभावना है। उनके साथ भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा सहित राज्य के कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे। कांग्रेस 10 साल के अंतराल के बाद हरियाणा में सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि साफ है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। हरियाणा में मुद्दे हैं 'जय जवान, जय किसान, जय पहलवान'। जवान और किसानों के साथ अन्याय हुआ है, पहलवानों के साथ भेदभाव हुआ है। उन्होंने कहा कि MSP की कानूनी गारंटी किसानों और कांग्रेस की मांग है। हमने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो 50% आरक्षण की सीमा हटा देगी। असली मुद्दे हैं एमएसपी पर कानूनी गारंटी, 50 फीसदी आरक्षण की सीमा हटाना और जातीय जनगणना। 

प्रमुख खबरें

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है निलंबित Constable, ड्यूटी से था गायब