क्या ऋषि सुनक बनेंगे ब्रिटेन के पीएम! लिज ट्रस पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव, बोरिस जॉनसन के पक्ष में भी कई सदस्य

By अंकित सिंह | Oct 18, 2022

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगभग 1 महीने पहले ही सत्ता में आने वाली लिज ट्रस पर अब प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है। बढ़ती महंगाई और फेल नीतियों की वजह से बोरिस जॉनसन को भी इस्तीफा देना पड़ा था। हालांकि, महंगाई और फेल आर्थिक नीतियां लिज ट्रस के लिए भी मुश्किलें लगातार बढ़ा रही हैं। यही कारण है कि अब उनकी कुर्सी भी खतरे में पड़ती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल उन पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। पार्टी के ज्यादातर सदस्य अब एक बार फिर से बोरिस जॉनसन के पक्ष में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को लिज ट्रस ने अपने किए गए चुनावी वादों से मुकर गई है। उन्होंने लोगों से टैक्स में कटौती करने का वादा किया था। 

इसे भी पढ़ें: मितव्ययिता ने ब्रिटेन में पहले की तुलना में दोगुनी जानें लीं, आगे कटौती के क्या होंगे मायने

लिज ट्रस ने गलतियों, नीति में बदलाव के लिए माफी मांगी

 ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने नेतृत्व के पहले कुछ हफ्तों में हुई उथल-पुथल के लिए माफी मांगी है। इस दौरान ब्रिटिश राजनीति में बेहद नाटकीय तरीके से कुछ फैसले वापस लिए गए। इस दौरान ट्रस के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने उनके पूरे कर कटौती एजेंडे को पलट दिया। उन्होंने सोमवार को विवाद का विषय बनी हुई सभी कर कटौतियों को वापस लेने की घोषणा की। ट्रस ने कहा, मैं मानती हूं कि हमने गलतियां की हैं। मुझे उन गलतियों के लिए खेद है, लेकिन मैंने उन गलतियों को सुधार लिया है। उन्होंने आगे कहा, मैंने एक नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है। हमने आर्थिक स्थिरता और राजकोषीय अनुशासन बहाल किया है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात