क्या शरद पवार होंगे राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार? महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Jun 14, 2022

देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। सत्ता पक्ष और विपक्ष उम्मीदवार के नाम को लेकर लगातार मंथन कर रही है। विपक्ष के कद्दावर नेताओं में से एक शरद पवार भी लगातार राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। इन सबके बीच खबर यह भी आई थी क्या शरद पवार भी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकते हैं? इसके जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल का जवाब सामने आया है। पाटिल ने कहा कि शरद पवार राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे या नहीं,इस पर पवार साहब ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह उम्मीदवार नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: फडणवीस ने निर्दलीय विधायकों को प्रतिद्वंद्वी खेमे से दूर रखने का चमत्कार किया : शरद पवार

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा

निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि अगला राष्ट्रपति निर्वाचित करने के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी। इस चुनाव में सांसदों और विधायकों वाले निर्वाचक मंडल के 4,809 सदस्य मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी का चुनाव करेंगे। लोकसभा और राज्यसभा के साथ-साथ कई राज्य विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संख्या बल के मद्देनजर पार्टी आगामी चुनाव में अपने उम्मीदवार की जीत आसानी से सुनिश्चित करने की स्थिति में है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 15 जून को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है और 29 जून इसके लिये आखिरी तारीख होगी। राष्ट्रीय राजधानी में 21 जुलाई को राज्यों से सभी मतपत्र यहां लाए जाने के बाद मतगणना होगी। राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और उनके उत्तराधिकारी को इससे पहले नियुक्त किया जाना है। 

प्रमुख खबरें

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार