भाजपा का दामन थामेंगे शिवपाल! ट्विटर पर मोदी और योगी को किया फॉलो, अयोध्या भी जाएंगे

By अंकित सिंह | Apr 02, 2022

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर से चाचा भतीजे में तनातनी दिखाई दे रही है। चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। कुल मिलाकर कहें तो मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर से दूरियां बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से शिवपाल यादव की भाजपा के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें हैं। दूसरी ओर अखिलेश से उनकी दूरी लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। लखनऊ में विशेषज्ञों का दावा है कि शिवपाल आने वाले दिनों में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इन सबके बीच शिवपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया है। जाहिर सी बात है कि इसको लेकर अब चर्चाओं का दौर और भी ज्यादा हो गया है। इतना ही नहीं, नवरात्रि के दौरान शिवपाल यादव अयोध्या जाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में दे चुकी है यह एक्ट्रेस, 2019 में थामा था भाजपा का दामन

यह हो सकता है प्लान

दावा किया जा रहा है कि शिवपाल यादव राजनीति में अपने बेटे को आगे बढ़ा सकते हैं। दरअसल, समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बावजूद भी शिवपाल यादव के बेटे को 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिली। सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि शिवपाल यादव भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा जा सकते हैं। जबकि उनकी खाली सीट जसवंतनगर से शिवपाल यादव के बेटे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। वर्तमान परिस्थिति में शिवपाल यादव को भी अखिलेश यादव से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है। हाल में ही शिवपाल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। शिवपाल यादव ने कुछ पत्रकारों से बातचीत में हाल में ही कहा था कि बहुत जल्द हर चीज के बारे में बात करूंगा और सब कुछ बता दूंगा।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच