थप्पड़ कांड पर Will Smith ने Chris Rock से मांगी माफी, बोले- 'मैंने हद पार की...बहुत शर्मिंदा हूं'

By रेनू तिवारी | Mar 29, 2022

27 मार्च को लॉस एंजिल्स में आयोजित ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ ने लाइव समारोह के दौरान क्रिस रॉक को मुक्का मारकर सभी को चौंका दिया। यह घटना तब घटी जब क्रिस ने पुरस्कार देने से पहले विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया। विल स्मिथ जिन्होंने ऑस्कर समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता था, ने अब क्रिस रॉक को मंच पर घूंसा मारने के लिए सार्वजनिक माफी जारी की है। इंस्टाग्राम पर एक नोट में उन्होंने लिखा, "हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी है। रात के अकादमी पुरस्कारों में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और अक्षम्य था। जैडा की चिकित्सा के बारे में एक मजाक नहीं है। मेरे लिए यह स्थिति बहुत अजीब थी और मैंने भावनात्मक रूप से प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने आगे कहा, "क्रिस मैं सार्वजनिक रूप से आपसे माफी मांगना चाहता हूं। मैं लाइन से बाहर था और मैं गलत था। मैं शर्मिंदा हूं और मेरी हरकतें उस आदमी का संकेत नहीं थीं जो मैं बनना चाहता हूं। हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। प्यार और दया की दुनिया।

इसे भी पढ़ें: दिशा पटानी ने समंदर किनारे से शेयर की ग्लैमरस फोटो, तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाए टाइगर श्रॉफ और दिया ऐसा रिएक्शन

94वें अकादमी पुरस्कार विल स्मिथ के कारण चर्चा का विषय बन गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर जीतने से कुछ समय पहले, प्रस्तुतकर्ता क्रिस रॉक पर मुक्का मारा। क्रिस रॉक इवेंट को होस्ट करने के दौरान विल की पत्नी जैडा पिंकेट का मजाक उड़ाया था। वह लगातार विल की पत्नी के बारे में स्टेज पर बात कर रहे थे। शुरूआत में विल भी क्रिस रॉक की बात को मजाक में ही ले रहे थे लेकिन अचानक वह स्टेज पर चढ़े और विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मुक्का मारा। उन्होंने यह भी कहा कि अब मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से मत निकालना। इस घटना को देख सेलेब्रिटीज हैरान रह गए। Disney+ Hotstar की लाइव स्ट्रीमिंग कुछ देर के लिए रुकी। फैंस सोच रहे हैं कि ये घटना स्क्रिप्टेड थी या रियल।

विल स्मिथ ने जो कुछ किया उसका ऐहसास उन्हें कुछ ही पलों में हो गया। इसके तुरंत बाद अपने भावनात्मक भाषण में, रोते हुए विल स्मिथ ने माफी मांगी। 2018 में जैडा पिंकेट स्मिथ ने अपनी एलोपिशिया बीमारी का खुलासा किया। 2021 में जैडा ने अपने गंजे सिर पर एक नुकीले रेखा का वीडियो शेयर किया था। 

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?