अजित पवार के समर्थन के बारे में सही समय आने पर बोलूंगा: देवेंद्र फडणवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन से गत सप्ताह बनी सरकार के विषय में वे सही समय आने पर बोलेंगे। विधान भवन परिसर में संवाददाताओं द्वारा इस विषय पर पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, “मैं इस पर सही समय आने पर बोलूंगा।” 

गौरतलब है कि अजित पवार के समर्थन से 23 नवंबर को सुबह फडणवीस ने सरकार बनाई थी जो तीन दिन बाद मंगलवार को गिर गई।  अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री और फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की पिछले शनिवार को शपथ ली थी। मंगलवार को पवार और फडणवीस दोनों ने अपने पदसे इस्तीफा दे दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर