कांग्रेस और राकांपा(शरद पवार) की ओर से घोषित मुख्यमंत्री के चेहरे का समर्थन करेंगे : Uddhav

By Prabhasakshi News Desk | Oct 08, 2024

मुंबई । शिवसेना(यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह महाराष्ट्र को ‘बचाने’ के लिएविपक्षी गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) द्वारा घोषित मुख्यमंत्री के किसी भी चेहरे का समर्थन करेंगे। यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार संभवत: अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापनों के जरिये फर्जी विमर्श प्रस्तुत करने की कोशिश कर रही है। 

ठाकरे ने कहा, ‘‘ मैं महाराष्ट्र को बचाने के लिए कांग्रेस या राकांपा (एसपी) द्वारा घोषित किसी भी मुख्यमंत्री चेहरे का समर्थन करूंगा।’’ ठाकरे ने अगस्त में जोर दिया था कि चुनाव के बाद सबसे अधिक सीट जीतने वाले दल द्वारा मुख्यमंत्री चुने जाने के बजाय विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को चुनाव में जाने से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा था कि वह कांग्रेस या राकांपा (एसपी) द्वारा घोषित किसी भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर