चीन से वापस लेंगे जमीन, देशभर में 200 यूनिट बिजली फ्री, कुरूक्षेत्र में अरविंद केजरीवाल का मेगा रोड शो, दी कौन सी 10 गारंटी

By अभिनय आकाश | May 14, 2024

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा में आप और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। केजरीवाल ने कहा कि 16 मार्च को चुनाव घोषित हुआ और 21 मार्च को इन्होंने मुझे गिरफ़्तार कर लिया, ताकि मैं प्रचार ना कर सकूँ, ये मुझसे डरते हैं। मैंने पूरी दिल्ली का इलाज मुफ़्त किया, मैं शुगर का मरीज़ हूँ लेकिन इन्होंने मुझे 21 दिन तक इन्सुलिन नहीं लेने दी।

केजरीवाल की गारंटी-1

बिजली की गारंटी-

पूरे देश को 24 घंटे बिजली देंगे 

ग़रीबों को मुफ़्त बिजली देंगे

दिल्ली और पंजाब में हमने गारंटी पूरी करके दिखाई है, क्योंकि हमें गारंटी पूरी करनी आती है।

केजरीवाल की गारंटी-2

शिक्षा की गारंटी-

पूरे देश के गाँव-गाँव में World Class सरकारी School बनाऊंगा

सभी बच्चों को Private School से निकाल कर सरकारी स्कूल में डालेंगे 

शिक्षा से ही हमारा देश दुनिया का No.1 राष्ट्र बनेगा

इसे भी पढ़ें: 'यदि I.N.D.I.A ब्लॉक 4 जून को सत्ता में आता है, तो अगले दिन मैं जेल से बाहर आ जाऊंगा', केजरीवाल का दावा

केजरीवाल की गारंटी-3

स्वास्थ्य की गारंटी

देश के हर गाँव-मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा

देश के हर ज़िले में मल्टी स्पेशल हॉस्पिटल खोला जाएगा 

देश में पैदा होने वाले हर व्यक्ति का मुफ़्त इलाज होगा 

सभी दवाइयां, टेस्ट, ऑपरेशन मुफ़्त होंगे 

केजरीवाल की गारंटी-4

भारतीय ज़मीन को चीन और पाकिस्तान के क़ब्ज़े से छुड़वाया जाएगा।

केजरीवाल की गारंटी-5

अग्निवीर योजना को बंद किया जाएगा 

अग्निवीर योजना के तहत जो भर्ती हुए हैं, उन्हें पक्का किया जाएगा 

सेना में रेग्यूलर भर्ती की जाएगी।

केजरीवाल की गारंटी-6

किसानों को फसल का पूरा दाम देने की गारंटी।

किसानों को उनकी फसलों के पूरे दाम दिलाए जाएंगे

स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर सभी फसलों के दाम MSP पर दिलाएंगे

केजरीवाल की गारंटी-7

ओपीएस की गारंटी- सरकारी कमचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दी जाएगी।

केजरीवाल की गारंटी नं-8

भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी- बीजेपी वाशिंग मशीन को चौराहे पर तोड़ा जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह पूरे देश को भ्रष्टाचार से निजात दिलाई जाएगी। 

केजरीवाल की गारंटी नं-9

बेरोज़गारी दूर करने की गारंटी- एक साल में 2 करोड़ रोजगार का इंतज़ाम करेंगे। मैंने दिल्ली में 7 साल में 12 लाख रोज़गार का इंतज़ाम किया है, भगवंत मान ने 2 साल में 50,000 सरकारी नौकरी दी है और प्राइवेट सेक्टर में 3 लाख से ज़्यादा नौकरियों का इंतज़ाम कर दिया है। 

केजरीवाल की गारंटी-10 

व्यापार की गारंटी-

GST का सरलीकरण किया जाएगा 

GST को PMLA से बाहर किया जाएगा 

प्रशासनिक और Legal व्यवस्था का भी सरलीकरण किया जाएगा  

प्रमुख खबरें

हाथों में मैचिंग रिंग्स पहने नजर आए Gigi Hadid और Bradley Cooper, शादी की अफवाहों से बाजार गर्म

Beauty Tips: अपनी Eye Shape के अनुसार ऐसे लगाएं परफेक्ट लाइनर, जानें Makeup Artist के सीक्रेट हैक्स

Suvendu Adhikari की रेकी के पीछे Pakistan-linked JeM की बड़ी साजिश, STF ने संदिग्ध से उगलवाए राज

Lock Upp 2 से निकलते ही Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से जुड़े विवाद पर तोड़ी चुप्पी