अमेरिका-भारत संबंधों को फिर से अगले स्तर तक लेकर जाएंगे : ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2022

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वह 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को अगले स्तर तक लेकर जाएंगे। फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिजॉर्ट में रिपब्लिकन हिंदू कोलिशन (आरएचसी) द्वारा आयोजित दिवाली कार्यक्रम में शामिल करीब 200 भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके हिंदू समुदाय, भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति निर्वाचित होते हैं तो आरएचसी के संस्थापक शलभ कुमार को भारत में अपना राजदूत नामित करेंगे।

उन्होंने वादा किया कि अगर वह 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को अगले स्तर तक लेकर जाएंगे। वहीं, कुमार ने कहा कि ट्रंप हिंदू समुदाय के सच्चे मित्र रहे हैं और आरएचसी को अमेरिका में इस समुदाय को सशक्त बनाने में पिछले कुछ वर्षों में हासिल की गई उपलब्धियों पर गर्व है।

प्रमुख खबरें

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा