इजराइली नेता से बात करेंगे, पश्चिम एशिया में पूर्ण युद्ध टाला जाना चाहिए : बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करेंगे और उनका मानना है कि पश्चिम एशिया में पूर्ण युद्ध से बचा जाना चाहिए।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह नेतन्याहू से कब बात करेंगे। इजराइल ने चरपंथी समूह हिज्बुल्ला के कमान पर कई हमले किए हैं और ऐसे ही हमले में उसका अध्यक्ष हसन नसरल्ला भी मारा गया है।

अमेरिका नसरल्ला की मौत को हिज्बुल्ला के लिए एक बड़ा झटका मानता है। साथ ही, अमेरिकी प्रशासन ने सावधानी से कदम उठाने की कोशिश की है, क्योंकि उसने हमास के साथ इजराइल के युद्ध को रोकने की कोशिश की है, जो हिज्बुल्ला की तरह ईरान द्वारा समर्थित है, ताकि यह एक व्यापक युद्ध में न तब्दील हो।

प्रमुख खबरें

सुपरस्टार Rajinikanth की Jailer 2 का जलवा! पहले दिन की एडवांस बुकिंग में कमाए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा

North Korea ने पूर्वी समुद्री क्षेत्र में दागीं क्रूज मिसाइलें, सबमरीन वेपन सिस्टम का किया परीक्षण

Raisina Hill Restrictions Controversy: केंद्रीय गृह सचिव ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखना था मकसद

Illinois में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोपी Alexandros Paporakis गिरफ्तार