1 बच्चे का नियम भारत में भी होगा लागू? ऑस्ट्रिया से लौटते ही क्या बड़ा खेल करने वाले हैं मोदी

By अभिनय आकाश | Jul 10, 2024

जिलों में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है जो देश के लिए ठीक नहीं है। इसका सीधा असर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की परिसीमन प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है। अब वाल है कि जनसंख्या में असंतुलन को नहीं रोका गया तो क्या हालात बेकाबू हो जाएंगे। आरएसएस की पत्रिका में आबादी के क्षेत्रीय असंतुलन को लेकर चिंता जताई गई है। आरएसएस संबंधी पत्रिका ने देश में जनसंख्या असंतुलन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कुछ खास क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी बेतहाशा बढ़ी है। इस पर काबू पाने के लिए देश को एक जनसंख्या नियंत्रण नीति अपनाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: भारत की राय मेरे लिए बहुत अहम, PM मोदी से मुलाकात के बाद ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने दिया बड़ा बयान

जनसंख्या की स्थिति पर चिंता जताई गई और साथ ही नीति के जरिए इसमें दखल देने को कहा गया है। सीमा से जुड़े इलाकों में मुस्लिम आबादी बहुत तेजी से बढ़ी है। जिसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और उत्तराखंड शामिल हैं। जहां अप्राकृतिक रूप से मुसलमानों की आबादी बढ़ी है। जनसंख्या की नीति राष्ट्र की आवश्यकता पर आधारित होनी चाहिए। जिसे समय रहते नियंत्रित किया जा सके। जनसंख्या वृद्धि पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिनके जरूरत से ज्यादा बच्चे हैं उनके वोटिंग राइट खत्म कर देने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन की तरह देश में वन चाइल्ड नीति लागू की जानी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे