Bhagwant Mann से लोकसभा चुनाव बाद ले ली जाएगी पंजाब की कमान? क्या राघव की जगह सिंघवी जाएंगे राज्यसभा

By अभिनय आकाश | May 27, 2024

लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए शराब घोटाले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को अतंरिम जमानत मिली है। ये जमानत की अवधि भी चुनाव के समापन के साथ खत्म हो जाएगी। लेकिन पिछला कुछ समय आम आदमी पार्टी के लिए चुनौतियों से भरा रहा है। पहले तो एक-एक कर उसके नेता शराब नीति मामले में अनियमितता को लेकर तिहाड़ की हवा खा रहे हैं। वहीं स्वाति मालीवाल प्रकरण ने भी पार्टी की बहुत फजीहत करवाई है। कोर्ट से भी फिलहाल विभव कुमार को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है और उनकी जमानत की याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं आम आदमी पार्टी को लेकर कभी अरविंद केजरीवाल की पार्टी में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने बड़ा दावा किया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या अरविंद केजरीवाल को हैं कैंसर का खतरा? दिल्ली के मुख्यमंत्री की जमानत विस्तार याचिका पर आतिशी का बड़ा बयान

बता दें कि राज्यसभा की सीट को लेकर लगातार चर्चा तेज है। अभिषेक मनु सिंघवी की तरफ से दावा किया गया था कि उन्हें एक नहीं बल्कि दो सीएम की तरफ से राज्यसभा का ऑफर मिला था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक यट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने जनवरी में ही अभिषेक सिंघवी को राज्यसभा भेजने का ऑफर दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ''मैं अब तक इस मामले पर चुप था। लेकिन अच्छा है कि सीएम (अरविंद केजरीवाल) ने खुद इस बारे में बात की है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच