क्या प्रधानमंत्री कहेंगे कि भाजपा उस दल से समझौता नहीं करेगी जिसे वह वंशवादी मानते हैं: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

कांग्रेस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती दी कि वह ऐसी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन न करे जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी वंशवादी मानते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा वंशवाद की राजनीति पर अक्सर हमला करने के बावजूद भाजपा परिवार संचालित पार्टियों के नेताओं के साथ गठबंधन क्यों कर रही है और राजनीतिक परिवारों के नेताओं को पार्टी में क्यों शामिल कर रही है। खेड़ा ने संगठन के भीतर ‘‘धोखाधड़ी करने वाले तत्वों’’ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए भाजपा पर हमला किया, जो अपने ही लोगों को धोखा देने या फर्जी तरीके से अपने शीर्ष नेताओं के करीबी सहयोगियों के रूप में काम करते पाए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को राजनीति में परिवारों, वंशवाद के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी, उनका मंत्रिमंडल राजनीतिक परिवारों से आने वाले लोगों से भरा हुआ है।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या आरएसएस-भाजपा का तंत्र फ्रॉड मार्केट करप्ट गैंग (एफएमसीजी) के नेटवर्क के जरिए काम करता है।’’ रमेश ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) की सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार कहा है। इसलिए स्वाभाविक रूप से भाजपा और बीआरएस एक साथ हैं। याद रखें कि इस साल की शुरुआत में गृह मंत्री ने मेघालय की कोनराड संगमा सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार कहा था। इसके बाद भाजपा ने संगमा के साथ गठबंधन किया।’’ रमेश ने कहा, ‘‘मैंने 21 मार्च, 2023 को सीबीआई को एक पत्र लिखकर गृह मंत्री से उनके द्वारा लगाए गए बहुत गंभीर आरोपों पर पूछताछ करने का अनुरोध किया था। इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एक समय था जब प्रधानमंत्री ने एनसीपी को ‘नेचुरली करप्ट पार्टी’ कहा था।’’ खेड़ा ने पूछा कि क्या ऐसे तत्व राजनीतिक दलों को तोड़ने और विधायकों को खरीदने का गंदा काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने गुजरात के किरण पटेल का नाम लिया, जो प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के फर्जी दस्तावेजों और पहचान पत्र के साथ वीवीआईपी प्रोटोकॉल में जम्मू-कश्मीर में घूमता था और अधिकारियों के साथ लगातार बैठकों की अध्यक्षता भी कर रहा था। उन्होंने संजय राय शेरपुरिया का भी जिक्र किया, जो कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Messi Event Refund: Suvendu Adhikari ने 33 हजार दर्शकों के पैसे लौटाने और 100 नए Indoor Stadium बनाने का किया बड़ा ऐलान

राजस्थान निकाय चुनाव में एकजुट रहें, सिफारिश नहीं जीतने वाले को मिले टिकट: अशोक गहलोत

CBI ने वाप्कोस के पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर पंकज दुबे पर दर्ज किया नया केस

Shreyas Iyer के विकल्प की तलाश, Middle Order में संतुलन के लिए Tilak Varma पर Team India की नजर