पड़ोस के पलटूराम फिर पटलने को तैयार, आधी रात को हुई सीक्रेट मीटिंग के बाद क्या गिर जाएगी प्रचंड सरकार?

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2024

नेपाल में एक और अभूतपूर्व मोड़ में दो सबसे बड़े दलों नेपाली कांग्रेस और नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीएन-यूएमएल) ने प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल को हटाने के लिए एक नया गठबंधन बनाने के लिए आधी रात को समझौता किया है। दोनों पार्टियों के नेताओं के हवाले से रिपोर्ट के मुताबिक 'प्रचंड' सत्ता से बाहर हो गए हैं। यह घटनाक्रम प्रचंड द्वारा चौथी बार विश्वास मत जीतने के ठीक एक महीने बाद घटित हुआ है। समझौते पर आधी रात को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष और पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने ओली डेढ़ साल तक सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसके बाद वह अगले चुनाव तक शेष 1.5 साल के लिए देउबा को सत्ता हस्तांतरित करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने खड़ा किया है। ओली को नेपाल की राजनीति में 'पलटूराम' के नाम से जाना जाता है। उनकी छवि ऐसी है कि नेपाल की राजनीति में ओली पर कोई भरोसा नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: Russia का बड़ा दावा, पड़ोसी देश में कुछ बड़ा खेल करने वाला है भारत

हमारे मंत्री आज ही प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री भी जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। शाम तक नई सरकार बनने की उम्मीद है। राजनीतिक रूप से नाजुक हिमालयी राष्ट्र में एक नई 'राष्ट्रीय सर्वसम्मति सरकार' बनाने के लिए आधी रात को हुए समझौते का उद्देश्य प्रचंड को सत्ता से बाहर करना था। समझौते के तहत ओली डेढ़ साल के लिए नई 'राष्ट्रीय सर्वसम्मति सरकार' का नेतृत्व करेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में नेपाली कांग्रेस के एक नेता के हवाले से कहा गया है कि देउबा शेष कार्यकाल के लिए प्रधान मंत्री होंगे।

प्रमुख खबरें

अपराह्न 2 बजे तक की बड़ी खबरें: Delhi इमारत हादसा, Jharkhand खदान दुर्घटना और Modi का बयान

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई