Russia-Ukraine युद्धविराम की स्क्रिप्ट भारत में लिखी जाएगी? तुलसी के दिल्ली दौरे पर क्या खास होने वाला है

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2025

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डॉयरेक्टर तुलसी गबार्ड जल्द ही भारत आएंगी। तुलसी गबार्ड इंडो पेसेफिक दौरे पर रवाना हुई हैं। जापान, थाईलैंड के बाद उनका भारत दौरा होगा। गबार्ड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की कि वो जापान, थाईलैंड और भारत की यात्रा कर रही हैं और अमेरिका लौटते समय फ्रांस भी जाएंगी। तुलसी गबार्ड ने अपने इस दौरे की शुरुआत प्रशांत महासागर में मौजूद अमेरिकी द्वीप हवाई की राजधानी होनूलुलू से की। जहां उन्होंने इंटेलिजेंस कम्युनिटी के लोगों से मुलाकात की। तुलसी गबार्ड का भारत दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब पहले से ही अमेरिका और चीन में माहौल बिगड़ता दिखाई दे रहा। जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक वो रायसीना सम्मेलन में भाग लेंगी और भारतीय सुरक्षा अधिकारियों से मिलेंगी। चर्चा का केंद्र बिंदु, साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पर होगा। गबार्ड के दौरे में थाईलैंड, जापान और फ्रांस में रूकना शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: टैरिफ कटौती के लिए भारत तैयार...ट्रंप के दावे की मोदी सरकार ने खोल दी पोल

ट्रंप प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में आठवीं सीनेट-पुष्टि और पहली महिला लड़ाकू अनुभवी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह गबार्ड की भारत की पहली यात्रा होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए अमेरिका की यात्रा के दौरान गबार्ड ने फरवरी की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस में मोदी से मिलने वाली पहली अमेरिकी अधिकारी थीं। यह मुलाकातभारतीय नेता के अमेरिकी राजधानी पहुंचने के कुछ ही समय बाद हुई थी। गबार्ड से मुलाकात के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। उनकी नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी। भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिसकी वह हमेशा से प्रबल समर्थक रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Red Sea Indian Boat incident | लाल सागर में फंसी भारतीय नागरिकों की नौका... यमन दूतावास की त्वरित कार्रवाई और क्षेत्रीय तनाव की पूरी कहानी

Tibet में 7.0 तीव्रता के Earthquake से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत और 54 घायल

Asian Para Games में Nitesh Kumar और नवीन ने जीते बैडमिंटन स्वर्ण पदक

Rajasthan Panchayat Election के पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग दर्ज