क्या रद्द होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला! दिल्ली में लगातार हो रही बारिश

By अंकित सिंह | Oct 10, 2022

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है। अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। एक में भारत ने जीत हासिल की है जबकि दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है। इस श्रृंखला का पहला मैच लखनऊ में खेला गया था। यह मैच भी बारिश से प्रभावित रहा था। हालांकि, इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली थी। दूसरा मैच रांची में खेला गया। इसमें भारत ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। इस श्रृंखला का तीसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाना है। लेकिन सवाल यह बना हुआ है कि क्या यह मुकाबला हो पाएगा या नहीं हो पाएगा? 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले बारिश के संकट मंडरा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों की सराहना की

मौसम विज्ञान के मुताबिक मंगलवार को 61% बादल छाए रहने की संभावना है। यानी धूप की उम्मीद बेहद कम है। इसके अलावा हवाओं में भी नमी रहेगी। श्रेयस अय्यर (नाबाद 113) की शतकीय पारी और तीसरे विकेट के लिए इशान किशन (93) के साथ उनकी 161 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे एकदिवसीय में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया। श्रृंखला का तीसरा और निर्णायक मुकाबला मंगलवार को दिल्ली में खेला जायेगा। 

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान