क्या मध्य प्रदेश में होने वाला है बड़ा बदलाव ? शिव-कैलाश की नजदीकियों से अटकलों का बाजार गर्म

By अनुराग गुप्ता | Aug 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा में बढ़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। हाल ही में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा परिसर में भुट्टा पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम मंत्री, विधायक और विपक्ष के नेता शामिल हुए थे। दो साल के अंतराल के बाद आयोजित की गई भुट्टा पार्टी में कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंह चौहान ने हाथ पकड़कर 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' और 'हमें तुमसे प्यार कितना' गाना गाया था। 

इसे भी पढ़ें: भुट्टा पार्टी से दूरियां मिटाने वाले शिव-कैलाश को कमलनाथ का सुझाव, बोले- लड्डू पार्टी से और भी ज्यादा हो जाएंगे नजदीक 

भाजपा नेता अमित शाह के खास आदमी माने जाने वाले कैलाश ने शिवराज के कार्यकाल में कई मंत्रालयों को संभाला है। हालांकि शिवराज के दूसरे कार्यकाल के दौरान जब दोनों नेताओं के बीच दरार बढ़ी तो कैलाश को केंद्र में बुलाया गया और हरियाणा का प्रभारी बना दिया गया था। बाद में उन्हें बंगाल भेज दिया गया। लेकिन हार के बाद उनकी मध्य प्रदेश में वापसी से राजनीतिक फेरबदल के संकेत मिलने लगे हैं।अंग्रेजी समाचार वेबसाइट 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक शिवराज विरोधी गुट का हिस्सा माने जाने वाले कई नेताओं और विधायकों के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने बंद दरवाजे के भीतर कई बैठकें कीं, जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया। इनमें मंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रह्लाद सिंह पटेल शामिल थे। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया। वहीं नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा था कि शिवराज के नेतृत्व में ही प्रदेश चलेगा।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भुट्टा पार्टी में गाए गए गाने के जरिए कैलाश विजयवर्गीय दूरियों को पाटने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस गीत के बारे में कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बताया था कि भाजपा की युवा शाखा में दोनों इस गीत को गाया करते थे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती