भाजपा-MNS में होगी दोस्ती? राज ठाकरे और चंद्रकात पाटिल की मुलाकात के बाद अटकलें तेज

By अंकित सिंह | Aug 06, 2021

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और राज ठाकरे की मुलाकात ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भाजपा और एमएनएस गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसको लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार लगाई जा रही है। हालांकि वर्तमान में देखे थे इन अटकलों को और भी मजबूती मिल रही है। चंद्रकांत पाटिल कि राज ठाकरे से पिछले 15 दिनों में यह दूसरी मुलाकात है। इस मुलाकात के बाद चंद्रकांत पाटिल ने बातचीत में कहा कि राज ठाकरे ने मुझे चाय पर घर पर बुलाया था। इस दौरान हमारी राजनीतिक बातें हुई। मैंने उनसे भाजपा के साथ गठबंधन में आने से पहले उत्तर भारतीयों के प्रति अपना स्टैंड बदलने के लिए कहा है। इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज ठाकरे ने कहा कि उनके मन में उत्तर भारतीयों के लिए कोई द्वेष या कटुता नहीं है। मैं उत्तर प्रदेश और बिहार में भी जाकर यही कहूंगा कि यहां के लोगों को  स्थानीय नौकरी में 80% वरीयता दी जानी चाहिए। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि संयोग से मैं और राज ठाकरे नासिक शहर में ही थे। वहीं पर हमारी अचानक मुलाकात हुई थी। उसी समय राज ठाकरे ने मुझे चाय पर निमंत्रण दिया था। हालांकि चंद्रकांत पाटील ने यह भी कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से मिले शरद पवार, तेज हुई सियासी अटकलें

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसेना के अलग होने के बाद भाजपा लगातार शिवसेना की तोड़ ढूंढने की कोशिश कर रही है। राज ठाकरे को अपने साथ लाकर शिवसेना को जाने वाली मराठी वोट को बांटने में भाजपा कामयाब हो सकती है। शिवसेना के साथ राज ठाकरे की दूरी को देखते हुए भाजपा को इस बात की उम्मीद भी है। हालांकि भाजपा को इस बात का भी डर है कि अगर मनसे के साथ वह जाती है तो उत्तर भारतीयों के वोट का नुकसान उसे झेलना पड़ सकता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर