क्या व्यापार समझौते की वजह से चीन और अमेरिका के बीच नहीं होगा युद्ध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2020

आस्टिन (अमेरिका)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीजिंग के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पिछले हफ्ते किए गए व्यापार समझौते की रविवार को सराहना की और कहा कि यह समझौता उम्मीद से कहीं बेहतर है। यह ‘पहले चरण’ का समझौता दोनों देशों के बीच करीब दो वर्ष से जारी व्यापार युद्ध पर विराम का संकेत देता है।

आस्टिन में एक रैली में रविवार शाम को ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हमारे पूरे देश के लिए एक अभूतपूर्व सफलता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि चीन यह साबित करने के हरसंभव प्रयास कर रहा है कि जिस समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं वह एक अच्छा समझौता है। जितना मैंने सोचा नहीं था, यह हमारी उम्मीद से कहीं अधिक बड़ा और बेहतर है।’’

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बावजूद ट्रंप चीन के सामानों पर से शुल्क नहीं हटाएगा

ट्रंप ने बीजिंग के साथ संबंधों में नए अध्याय की भी सराहना की और कहा, ‘‘बीते कई वर्षों के मुकाबले इस वक्त चीन के साथ हमारे संबंध सबसे अच्छे हैं। अब चीन हमारा सम्मान करने लगा है।’’अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण पर बुधवार को हस्ताक्षर होने से शेयर बाजार को राहत मिली है।


इसे भी देखें- US-China Trade Deal से किसको होगा फायदा ? जानिये इस समझौते की मुख्य बातें

प्रमुख खबरें

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ

Vastu Dosh Remedies: घर में Negative Energy और Vastu Dosh खत्म करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Jan Suraaj की Delhi में एंट्री की तैयारी, Prashant Kishor को सौंपा जाएगा प्रस्ताव

युद्ध और पाबंदियों के बीच Iran की महिला Kabaddi टीम का संघर्ष, कोच Mazandarani ने बताई दास्तां