राष्ट्रपति बनते ही यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे ट्रंप? क्या वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी का काम और बढ़ने वाला है

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर मैं चुनाव जीत गया तो रूस और यूक्रेन की जंग को 24 घंटे में बंद करा दूंगा। भले ही 24 घंटे में ऐसा संभव नहीं हो पाए। लेकिन इसके पीछे ये साफ संकेत है कि यूक्रेन को सपोर्ट जरूर बंद या कम किया जा सकता है। जैसे ही अमेरिकन सपोर्ट यूक्रेन को कम होगा तो ये जाहिर सी बात है कि शांति वार्ता की पहल तेज हो जाएगी। वाटो और अमेरिका के समर्थन से ही यूक्रेन रूस के साथ अभी तक युद्ध में टिका हुआ है। इस बात की संभावना काफी तेज है कि ट्रंप के सत्ता संभालते ही यूक्रेन को सपोर्ट कम होगा और युद्ध बंद होने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। डोनाल्ड ट्रंप अगर जीत जाते हैं तो धीरे धीरे करके जहां जहां अमेरिकन सेना है  वहां पांव पीछे खींचने शुरू हो सकते हैं। ये एक  बड़ा मुद्दा रहा है और इसको लेकर इतिहास में भी काफी दवाब रहा है कि अमेरिका का बड़ा पैसा व भारी मात्रा में सैनिक भी वहां पर जा रहे हैं। लेकिन मीडिल ईस्ट पर नजर घुमाए तो इजरायल को सपोर्ट न करने का फैसला मुश्किल भरा हो सकता है।  

इसे भी पढ़ें: US Election में खेल पलटते ही एलन मस्क ने कर दिया नया धमाका, सोशल मीडिया पर मच गई खलबली

उन्होंने कहा था कि मत भूलो, बुश के रहते उन्होंने जॉर्जिया पर कब्जा कर लिया। ओबामा के रहते उन्होंने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और बाइडेन के रहते वे सब कुछ ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे सब कुछ लेने जा रहे हैं। पूरी तरह से। वे पूरे एनचिलाडा ले रहे हैं। वे सबकुछ लिए जा रहे हैं। मुझे तो यही दिखता है। 

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण