पूरी तरह से पलट जाएगा अमेरिका का चुनाव, दोषी पाए गए ट्रंप मुकाबले से बाहर हो जाएंगे? फिर से बाइडेन सरकार चलाएंगे

By अभिनय आकाश | May 31, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। हश मनी मामले में डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार दिए गए हैं। ट्रंप सभी 34 मामलों में दोषी करार हुए हैं। 11 जुलाई को अब सजा पर सुनवाई होगी। डोनाल्ड ट्रंप दोषी ठहराए जाने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। डेनिल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपए दिए गए। डेनिल्स को चुप कराने और बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी का मामला था। ट्रंप के खिलाफ ये मामला 2016 में राष्ट्रपति चुने जाने से पहले का है। कोर्ट ने 6 हफ्ते में स्टॉर्मी डेनिल्स के साथ 22 गवाहों को सुना। 12 मेंबर की ज्यूरी ने ट्रंप को दोषी करार दिया है। सजा पर 11 जुलाई को सुनवाई होगी। ट्रंप ने फैसले को अपमानजनक बताया है। 

 बिनजेन रिकॉर्ड दिखाने 

 गलत चेक साइन करने 

वकील कोहेन की कंपनी में  जमा गलत  बिल से जुड़े 

गलत दस्तावेज जमा करने के लिए  

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का क्या होगा

ट्रंप के ऊपर फैसला आने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप क्या अब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने रहेंगे? अमेरिकी संविधान के हिसाब से देखें तो अभी फिलहाल डोनाल्ड ट्रंप के लिए कोई दिक्कत नहीं है। अमेरिकी संविधान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए केवल तीन योग्यताएं निर्धारित करता है: उनकी आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए, प्राकृतिक रूप से जन्मा नागरिक होना चाहिए और कम से कम 14 वर्षों से अमेरिका में रहना चाहिए। न तो कोई आपराधिक दोषसिद्धि और न ही जेल की सज़ा ट्रम्प को अपने अभियान को आगे बढ़ाने से अयोग्य ठहराएगी। भले ही ट्रंप जेल चले जाएं, जिसकी संभावना कम है, क्योंकि उन्हें एक अहिंसक अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है, वह पहली बार अपराधी हैं और बुजुर्ग हैं, फिर भी वह चुनाव प्रचार कर सकेंगे और राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump के पोर्नस्टार को धन देने से संबंधित मामले की सुनवाई के तीन सप्ताह पूरे

फैसले पर ट्रंप का आया रिएक्शन

ट्रंप ने उनके खिलाफ फैसला सुनाए जाते ही कहा कि यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी। उन्होंने कहा कि असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह शर्मनाक हैं और इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हमारा देश नरक में चला गया है।

2016 का मामला

ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।

कैंपेन पर पड़ेगा निगेटिव इम्पैक्ट

इसका प्रभाव पड़ेगा और एक उम्मीदवार के रूप में उन्हें नुकसान हो सकता है। युवा मतदाता और कॉलेज-छात्र हैं और उपनगरों में रहते हैं, वे ट्रम्प के आचरण और शासन करने के उनके दृष्टिकोण के बारे में चिंतित हैं। दोषी सिद्धि वाला फैसला उन चिंताओं को और बढ़ाने वाला है। अप्रैल में किए गए एक रॉयटर्स/इप्सोस सर्वेक्षण से पता चला कि दोषी पाए जाने पर चार में से एक रिपब्लिकन ट्रम्प को वोट नहीं देगा, जबकि 60 प्रतिशत इंडिपेंडेट लोगों ने कहा कि दोषी ठहराए जाने पर उनका वोट उनके खिलाफ हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर