सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का प्रयास करेंगे: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो उनकी कांग्रेस पार्टी संसद में महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने का प्रयास करेगी और महिलाओें के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जायेगी। ओडिशा के कोरापुट जिले के जयपुर कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के साथ बातचीत में कहा, ‘महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने की त्वरित आवश्यकता है। कांग्रेस इसे सुनिश्चित करने की इच्छुक है।’

गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हमारा दृष्टिकोण महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करने वाला होगा। ओडिशा का उल्लेख करते हुये कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में सत्ता में आती है, तो चाहे वह इंजीनियरिंग का क्षेत्र हो या चिकित्सा अथवा कोई और, सभी महिलाओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी। गांधी ने कहा कि सभी महिलाएं, विशेषकर आदिवासी, दलित और पिछड़े समुदाय से संबंधित महिलाओं को नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी ताकि सचमुच में उनका सशक्तिकरण हो सके। गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई भी दी।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह