Prabhasakshi Exclusive: ऑपरेशन दोस्त के बाद क्या तुर्किये की भारत विरोधी सोच में परिवर्तन आयेगा?

By नीरज कुमार दुबे | Feb 16, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) श्री डीएस त्रिपाठी जी से हमने पूछा कि भारत ने बचाव उपकरण, राहत सामग्री और मेडिकल दल के साथ कई विमान भूकंप प्रभावित तुर्किये भेजे...क्या भारत के इस मैत्री अभियान के बाद तुर्किये की सोच में परिवर्तन आयेगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तुर्किये से वैचारिक मतभेद होने के बावजूद भारत ने आपदा के समय मानवीय हितों को ही सर्वोपरि रखा और भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया में राहत कार्यों के लिए तत्काल अपना हाथ आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: क्या ताइवान को धमकी दे रहा चीन उस पर हमला करने की हिम्मत दिखा सकता है?

ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) श्री डीएस त्रिपाठी जी ने कहा कि जब तक एर्दोगन तुर्किये के राष्ट्रपति हैं तब तक दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में बड़ा सुधार आने की गुंजाइश नहीं है। लेकिन एक बात जरूर है कि भारत में जिस तरह तुर्किये के लोगों की मदद के लिए लोग राहत सामग्री एकत्रित कर रहे हैं और तुर्किये के लोग जिस तरह भारत से मिली मदद और भारतीय दलों से मिल रही सहायता को सराह रहे हैं, उसने दोनों देशों के स्तर पर जनता से जनता के बीच के संबंधों को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि संभव है जनता के इस मजबूत संबंध को देखकर एर्दोगन को भी सद्बुद्धि आये।

प्रमुख खबरें

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant

कर्नाटक सरकार के 100-दिन कार्यक्रम में सबको मिला था न्योता, DK Shivkumar ने दी सफाई