पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही एक्शन दृश्यों वाली फिल्मों में काम करूंगा: Shreyas Talpade

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने कहा कि जब तक वह पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते हैं तब तक वह एक्शन पर आधारित फिल्म में काम करने से परहेज करेंगे। उन्हें पिछले साल दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने एंजियोप्लास्टी कराई थी।

तलपड़े ने कहा कि वह फिलहाल चीजों को धीमी गति से कर रहे हैं और अपनी नवीनतम फिल्म कर्तम भुगतम की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तलपड़े ने एक साक्षात्कार में कहा, ''अभी मेरा इलाज जारी है, इसलिए मुझे सावधानी बरतने की जरुरत है। मेरे डॉक्टर ने कहा है कि अभी तुम्हें पूरी तरह से ठीक होने में छह महीने और लगेंगे। इसलिए मैं अभी इंतजार करुंगा।''

उन्होंने कहा, ''मैं उस समय तक एक्शन दृश्यों वाली फिल्मों में काम नहीं कर सकूंगा। सोहम पी शाह द्वारा निर्देशित ‘कर्तम भुगतम’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। यह 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।''

प्रमुख खबरें

जो भी इस पाप से जुड़ा हुआ है, उसको सजा दिलाएंगे, चंपत राय पर फैसला आने से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष का बड़ा बयान

PoK में बिगड़ते हालात के बीच Border के पास Indian Army ने किया शक्ति प्रदर्शन, LoC पर High Alert

सुनो मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त, नेतन्याहू ने जेडी वेंस के एकमात्र सहयोगी वाले दावे को नकारा

MP Govt Jobs: कृषि विभाग में Agriculture Officer की 2784 पदों पर भर्ती, जानें पूरी Vacancy डिटेल