क्या आपके एसी का बिल ज्यादा आएगा? 8 घंटे एसी चलाने पर खर्च जानें

By डॉ. अनिमेष शर्मा | May 09, 2025

गर्मियों के मौसम में एसी एक अहम जरूरत बन जाता है, खासकर जब तापमान असहनीय हो जाता है। लोग अक्सर यह सोचते हैं कि एसी का बिल बहुत ज्यादा आएगा और यह उनकी जेब पर भारी पड़ेगा। लेकिन यदि आप पहले से अपनी बिजली खपत का सही अंदाजा लगा लें, तो आप एसी के भारी बिल से बच सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि अगर आप रात में 8 घंटे एसी चलाते हैं, तो महीने में कितना बिल आ सकता है और इसे कैसे सही तरीके से कैलकुलेट किया जा सकता है।

दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड की वेबसाइट पर आप आसानी से अपने एसी बिल का अनुमान लगा सकते हैं। यह प्रक्रिया बहुत सरल है। आपको https://www.bsesdelhi.com/web/bypl/energy-calculator पर जाकर एनर्जी कैलकुलेटर पेज पर पहुंचना होगा। यहां कूलिंग का विकल्प चुनें और फिर एसी का आइकन सिलेक्ट करें। इसके बाद आपको एसी के लोड को दर्ज करना होगा, जैसे मैंने 2400 लोड चुना। फिर आपको यह बताना होगा कि आप कितने एसी चलाएंगे और रोज़ाना कितने घंटे एसी चलाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप रोज़ रात में 8 घंटे एसी चलाना चाहते हैं, तो 8 घंटे दर्ज करें। इसके बाद, 30 दिन का ऑप्शन चुनें और कैलकुलेट करें।

इसे भी पढ़ें: Tech Tips: घर के हर कोने में तेज WiFi सिग्नल के लिए 5 टिप्स

30 दिन में रोज़ 8 घंटे एसी चलाने पर बिल

जब हमने बीएसईएस वेबसाइट पर कैलकुलेशन किया, तो हमें महीने में 576 यूनिट बिजली की खपत दिखाई दी। अब इसे अपने यहां प्रति यूनिट दर से गुणा करें। उदाहरण के लिए, दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है और इसके बाद डिस्काउंट भी मिलता है, लेकिन अन्य राज्यों में ऐसा नहीं होता। औसतन, अगर हम 7 रुपये प्रति यूनिट का खर्च मानते हैं, तो 576 यूनिट का खर्च लगभग 4032 रुपये होता है। इसमें अन्य चार्जेज भी जुड़ सकते हैं, जिससे कुल खर्च करीब 4500 रुपये के आसपास हो सकता है। यदि आप ज्यादा देर तक एसी चलाते हैं, तो बिल भी उसी हिसाब से बढ़ सकता है।

बीएसईएस के अलावा, आप छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की वेबसाइट पर भी एसी बिल कैलकुलेट कर सकते हैं। इस लिंक https://cspdcl.co.in/cseb/frmCalcConsumptionHome.aspx पर क्लिक करें और एसी का चयन करें। यहां आपको 1 टन और डेढ़ टन एसी के लिए अलग-अलग खपत दिखाई जाएगी। हमने इस वेबसाइट पर 1.5 टन एसी को 8 घंटे चलाने पर महीने का खर्च कैलकुलेट किया, तो हमें 540 यूनिट की खपत दिखाई दी, जो बीएसईएस के कैलकुलेशन के समान थी। इस आधार पर, लगभग 4500 रुपये प्रति माह का खर्च आएगा अगर आप रोज़ाना 8 घंटे एसी चलाते हैं।

एसी की रेटिंग पर निर्भर करता है बिल

आपके एसी बिल का मुख्य घटक उसकी रेटिंग भी है। 5 स्टार रेटेड एसी को सबसे ज्यादा ऊर्जा कुशल माना जाता है और इससे बिजली की खपत कम होती है। इसके अलावा, अगर आप इन्वर्टर एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बिजली के बिल में और भी बचत हो सकती है। पुराने एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी ज्यादा दक्ष होते हैं। यदि आपका एसी पुराना हो चुका है, तो संभावना है कि आपकी बिजली खपत अधिक होगी, जिससे बिल भी बढ़ सकता है।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि एसी चलाने पर कितना बिजली बिल आएगा, तो इस लेख में बताई गई वेबसाइट्स और कैलकुलेशन के जरिए आप अपने एसी के बिल का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं। इसके साथ ही, अपनी खपत को नियंत्रित करने के लिए ऊर्जा दक्ष एसी का चयन करें और एसी का सही तरीके से उपयोग करें, ताकि आपके बिजली बिल में ज्यादा वृद्धि न हो।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Technology News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?