ब्रॉडकास्ट न्यूज और बॉडी हीट के स्टार विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन

By निधि अविनाश | Mar 14, 2022

ऑस्कर विनर हॉलीवुड एक्टर विलियम हर्ट का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। निधन की जानकारी उनके बेटे ने देते हुए कहा कि, एक हफ्ते बाद विलियम हर्ट अपना 72वां जन्मदिन मनाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस दुनिया को  अलविदा कह दिया। जानकारी के लिए बता दें कि, विलियम हर्ट को एक हिस्ट्री ऑफ वायलेंस और द बिग चिल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम करने के लिए याद किया जाएगा। विलियम हर्ट के बेटे ने एक बयान में बताया कि, हर्ट परिवार के लिए यह एक बेहद ही दुखद खबर है। मेरे प्यारे पिता विलियम हर्ट ने अपने 72वें जन्मदिन से एक हफ्ते पहले 13 मार्च, 2022 को दुनिया से अलविदा कह दिया। उनका निधन नैचुरल है। बता दें कि, विलियम हर्ट ने अपनी अंतिम सांस पोर्टलैंड, ओरेगॉन में अपने परिवार के बीच लिया। बता दें कि, साल 2018 में विलियम हर्ट को टर्मिनल प्रोस्टेट कैंसर डायग्नोस हुआ था। 

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट