केन विलियमसन ने कहा-भाग्यशाली हूं जो कोहली के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

मुंबई। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें विराट कोहली के साथ यह खेल खेलने का मौका मिला और उन्होंने कहा कि वह भारतीय कप्तान की क्रिकेट यात्रा से उनके युवा दिनों से ही जुड़े हुए हैं। विलियमसन और कोहली दोनों ही मलेशिया में 2008 में खेले गये आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा थे जिसमें भारत ने खिताब जीता था। अब ये दोनों ही इस खेल के दिग्गज बल्लेबाज माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने आक्रामक व्यवहार को लेकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज कैगिसो रबाडा ने दिया ये बयान

असल में वह कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम थी जिसने अंडर-19 विश्व कप 2008 में विलियमसन की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया था। इस विश्व कप में रविंद्र जडेजा, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने भी हिस्सा लिया था। विलिमयसन ने कहा, ‘‘यह दिलचस्प है कि हम लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। लेकिन असल में पिछले कुछ वर्षों से ही हमने खेल पर अपने विचार साझा किये हैं। खेल और मैदानी व्यवहार में थोड़ा भिन्न होने के बावजूद कुछ मामलों में हमारे विचार समान होते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर