मेक इन इंडिया के लिए कर को और तर्कसंगत बनाने को तैयार: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2019

पेरिस। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहन के लिए हम कर को और तर्कसंगत बनाने को तैयार हैं। रक्षा मंत्री ने बुधवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा हाल में कॉरपोरेट कर में कटौती का उल्लेख किया। इसके अलावा उन्होंने कारोबार सुगमता के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया।  सिंह ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ के लिए यदि करों को और तर्कसंगत बनाने की जरूरत होगी, तो उस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कारोबार की स्थिति सुगम करने के लिए कई आर्थिक सुधार किए हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था को निवेश के लिए खोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को काफी हद तक खोला गया है। हमने देशभर में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया है। हमारी आजादी के बाद से यह सबसे बड़ा कर सुधार है। हमने कॉरपोरेट कर की दर में भी उल्लेखनीय कटौती की है।’’  

इसे भी पढ़ें: भारत व फ्रांस आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमत, बनाएंगे रक्षा संबंधों को प्रगाढ़

बुधवार को हुई बैठक में डसॉल्ट एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ट्रैपियर भी मौजूद थे। साथ ही बैठक में राफाउट के सीईओ ब्रूनो बर्थेट, सोजिटेक इंडस्ट्रीज के सीईओ एंड्रे पियाटन, रॉक्सेल के सीईओ जैकस डीक्लाक्स, नैवल ग्रुप के सीईओ एलन ग्यूलाउ भी मौजूद थे। इनमें से कई मुख्य कार्यकारी पांच से आठ फरवरी,में लखनऊ में होने वाले डेफएक्सपो में भागीदारी की इच्छा जता चुके हैं।  रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बरुण मित्रा ने डेफएक्सपो पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिय। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के रक्षा क्षेत्र में अरब डॉलर के बाजार अवसर मौजूद हैं। फ्रांस के रक्षा उद्योग के दिग्गजों के साथ बैठक के बाद सिंह की इस यूरोपीय राष्ट्र की आधिकारिक यात्रा संपन्न हो गई। 

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन