Wimbledon 2025 Final: कार्लोस अल्काराज vs यानिक सिनर, जिसे मिलेगी विंबलडन की ट्रॉफी?

By Kusum | Jul 13, 2025

आज यानी रविवार को विंबलडन 2025 के पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर टेनिस के दो महारथी कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के बीच खेला जाएगा। दोनों एटीपी रैंकिंग में शीर्ष दो खिलाड़ी हैं और लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिडे़ंगे। 

फिलहाल, कार्लोस अल्काराज का उनके आमने-सामने के रिकॉर्ड में 8-4 का रिकॉर्ड है, और उन्होंने पिछले पांच मुकाबलों में जीत हासिल की है। जिसमें पिछले महीने फ्रेंचा ओपन के फाइनल में पांच सेटों की जीत भी शामिल है। 22 वर्षीय अल्काराज ने लगातार 24 मैच जीते हैं और अपने पिछले 34 में से 33 जीते हैं। 

अल्काराज गत विंबलडन चैंपियन हैं और ऑल इंग्लैंड क्लब के अपना दूसरा खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। फाइनल तक पहुंचने के दौरान उन्होंने पांच सेट गंवाए हैं लेकिन उन्होंने हमेशा की तरह अपनी जुझारूपन को दिखाया है। 

वहीं दूसरी तरफ 23 वर्षीय यानिक सिनर वर्तमान में दुनिया के नंबर 1 टेनिस प्लेयर हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में दमदार टेनिस खेला है और अपने 6 में से 5 सेटों में सीधे जीत दर्ज की है। उन्होंने सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराया। चौथे दौर में सिनर को थोड़ी मुश्किल जरूर हुई लेकिन इसके अलावा वे सहज दिखे हैं। फाइनल में चाहे कुछ भी हो वे नंबर 1 रैंकिंग बरकरार रखेंगे। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद