बेन स्टोक्स ने कहा- मैच से पहले कप्तान जो रूट को सौवें टेस्ट की कैप देना खास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2021

चेन्नई। इंग्लैंड के उपकप्तान बेन स्टोक्स ने जो रूट को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक और प्रेरक कप्तान बताते हुए कहा कि उनके सौवें टेस्ट का सही तोहफा भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत ही होगा। स्टोक्स ने ही रूट को उनके सौवें टेस्ट की कैप प्रदान की थी। उन्होंने कहा ,‘‘मैं अगले पांच दिन में बल्ले, गेंद और फील्डिंग में जीत के लिये पूरा प्रयास करूंगा। हम सभी पहला टेस्ट जीतने केा बेताब है। यह जो के लिये बहुत खास होगा।’’

इसे भी पढ़ें: IPL निलामी में जो रूट और स्टार्क नहीं हुए शामिल, श्रीसंत समेत 1,097 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रूट ने अपने सौवें टेस्ट में शतक जड़कर उसे यादगार बना दिया। स्टोक्स ने ‘द गार्डियन ’ में अपने कॉलम में लिखा ,‘‘मैच से पहले कप्तान जो रूट को सौवें टेस्ट की कैप देना खास था। ये खास पल होते हैं जो पूरे कैरियर में आपके साथ रहते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लोगों के लिये जो शानदार खिलाड़ी है, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक और प्रेरक कप्तान भी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन कुछ लोगों के लिये वह उदार और मननशील व्यक्ति है और शेफील्ड का ऐसा विनम्र इंसान है जो क्रिकेट में अच्छा है।’’ स्टोक्स ने यह भी बताया कि ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर झड़प के बाद उनके कैरियर के खराब दौर में कैसे रूट ने उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा ,‘‘ इससे बेहतर कोई उदाहरण नहीं हो सकता कि वह कैसा इंसान है। मेरे कठिन दौर में उसने मेरा काफी साथ दिया। वह उस समय मेरा कप्तान नहीं बल्कि मेरा दोस्त था। मेरी नजर में उसका सम्मान हमेशा बना रहेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kerala का स्वच्छता में बड़ा कीर्तिमान, Minister MB Rajesh बोले- Top 100 Clean Cities में शामिल

Harsh Sanghavi का अलग अंदाज, Surat में बुजुर्गों संग खेली Holi, बोले- वर्षों से यह मेरा परिवार है

Perfect Game की बात नहीं हुई, England के खिलाफ Semifinal से पहले Morne Morkel ने बताई Team India की रणनीति

राजीव चंद्रशेखर का Congress-CPM पर हमला, बोले- Gulf में मलयाली खतरे में, आप चुप क्यों?