झारखंड में बही लोकतंत्र की बयार, काम नहीं आई घमकी, नक्सलियों के गढ़ में मतदान केंद्रों पर दिखी लंबी कतार

By अंकित सिंह | Nov 13, 2024

प्राथमिक विद्यालय सोनापी में मतदाताओं ने नक्सली धमकी को खारिज कर दिया और बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकले। नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर रास्ता रोकने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने पोस्टरों और बाधाओं को सफलतापूर्वक हटा दिया और सुबह 11 बजे तक, झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के सोनापी, जगन्नाथपुर एसी में मतदान केंद्र संख्या 25 पर 60% मतदान दर्ज किया गया। झारखंड में पहले चरण के चुनाव के बीच एक और सुखद खबर आमने आई है। 

 इन निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि 950 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन उस समय तक कतार में खड़े लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन मैय्या सम्मान योजना सहित अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घुसपैठ और मौजूदा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। 

इसे भी पढ़ें: INDIA or NDA? झारखंड की 43 सीटों पर दांव! आखिर किसकी सिर पर सजेगा सत्ता का ताज?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्य में कई रैलियां की वहींकांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर लोगों से उनके उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस चरण में कुल 1.37 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं।

प्रमुख खबरें

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक

Asian Games में भारत का एथलेटिक्स अभियान शुरू, Tajinderpal Singh Toor पर टिकी निगाहें

मासूमों की चीखों से कांप उठा गांव!पूजा के पवित्र आंगन में बही खून की धारा, सिरफिरे पति ने पत्नी व दो पुजारियों को गोलियों से भूना